लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के केशपुर में TMC कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या, 7 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 10:47 IST

उत्तम दोलुई (48) कुछ लोगों के साथ जिले में केशपुर इलाके के हरिहरपुर में एक स्थानीय क्लब में थे, तभी करीब 10-15 लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से कथित रूप से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तम दोलुई के परिवार ने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोगों ने क्षेत्र में तनाव पैदा करने व मतदाताओं को डराने के इरादे से ऐसा किया है।भाजपा ने इन आरोपों पर कहा कि हिंसा करने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि वह केशपुर सीट पर जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

केशपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार तड़के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने बताया कि टीएमसी कार्यकर्ता उत्तम दोलुई (48) कुछ लोगों के साथ जिले में केशपुर इलाके के हरिहरपुर में एक स्थानीय क्लब में थे, तभी करीब 10-15 लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से कथित रूप से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मिदनापुर स्थित अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।

दोलुई के परिवार ने आरोप लगाया कि इलाके में चुनाव से पहले तनाव पैदा करने और मतदाताओं को डराने के इरादे से भाजपा के ‘‘गुंडों’’ ने दोलुई पर हमला किया। भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हिंसा करने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि वह केशपुर सीट पर जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

इस घटना से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। क्षेत्र में राजनीतिक हिंसा का इतिहास रहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि घटना को लेकर जिला अधिकारियों से रिपोर्ट देने को कहा गया है। पुलिस ने बताया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत केशपुर में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?