लाइव न्यूज़ :

टीएमसी बंगाल विधानसभा चुनाव में 250 से अधिक सीटें जीतेगी: अभिषेक बनर्जी

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:57 IST

Open in App

कुलपी, 13 फरवरी तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि टीएमसी 250 से अधिक सीटें जीतेगी, जबकि भाजपा के लिए दोहरे अंक का आंकड़ा पार करना भी मुश्किल होगा।

बनर्जी ने 200 से अधिक सीटें जीतकर राज्य की सत्ता में आने के भाजपा के दावे के जवाब में यह बात कही। अप्रैल-मई में बंगाल के 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव होने हैं।

बनर्जी पार्टी की युवा शाखा के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

दक्षिण 24 परगना जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में दोहरे इंजन वाली सरकार (केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी एक ही पार्टी की सरकार) चलाने का भगवा पार्टी का दावा ममता बनर्जी की एकल इंजन वाली सरकार की शक्ति के आगे औंधे मुँह गिर जाएगा।

उन्होंने कहा कि टीएमसी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और पार्टी 50 साल तक सत्ता में रहेगी।

डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा, "पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी को तीसरी बार मुख्यमंत्री चुनेगा।"

टीएमसी सदस्य के रूप में दिनेश त्रिवेदी के शुक्रवार को राज्यसभा से इस्तीफे का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि त्रिवेदी कह रहे थे कि उनका दम घुट रहा है। उन्हें जाने दीजिए और भाजपा के आईसीयू में भर्ती हो जाने दीजिए।

उन्होंने कहा कि 'जय श्री राम' का नारा भाजपा का एक चुनावी पैंतरा है और उसका कोई विकास का एजेंडा नहीं है।

टीएमसी नेता ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी महिलाओं को सम्मान देना नहीं जानती है।

उन्होंने कहा, "वे जय श्री राम कहते हैं न कि जय सिया राम। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे महिलाओं को सम्मान देना नहीं जानते हैं।"

बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार किया जाता है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा नेता बाहरी लोगों का एक झुंड हैं जो बंगाल की संस्कृति से अवगत नहीं हैं और लोगों को भ्रमित करने के लिए फर्जी खबरें फैला रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे