लाइव न्यूज़ :

टीएमसी संसद में पेट्रोल-डीजल के दाम, कोविड-19, किसान आंदोलन के मुद्दे उठाएगी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 00:44 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जुलाई तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान ईंधन की कीमतों में वृद्धि, कोविड-19 से कथित तौर पर सही से नहीं निपट पाने और तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को घेरने की संभावना है। टीएमसी के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

संसद का सत्र 19 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी, कोविड-19 से सही से नहीं निपटने, कृषि कानूनों और संघीय ढांचे को कमजोर करने के प्रयासों का मुद्दा उठाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र की कई जनविरोधी नीतियों का खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हम उन मुद्दों को उठाएंगे।’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के लोकसभा में 22 और राज्यसभा में 11 सदस्य हैं। इस सत्र के दौरान पार्टी शिशिर अधिकारी और सुनील मंडल को अयोग्य ठहराने पर भी जोर देगी, जो टीएमसी सांसद चुने गए थे लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। टीएमसी के एक अन्य नेता ने बताया, ‘‘हम इस सत्र के दौरान उस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा