लाइव न्यूज़ :

कोलकाता नगर निगम चुनावों में टीएमसी सूपड़ा साफ करेगी : फिरहाद हकीम

By भाषा | Updated: December 1, 2021 17:45 IST

Open in App

कोलकाता, एक दिसंबर कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम ने अगले कुछ वर्षों के लिए शहर के विकास की दृष्टि साझा करते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधानसभा चुनाव में मिली जीत की गति को बरकररार रखते हुए आगामी कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनावों के दौरान अपने रास्ते में आने वाली चुनौतियों से पार पा लेगी।

वार्ड संख्या 82 से चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त, हकीम ने यह भी कहा कि चक्रवात के प्रभावों से निपटने के लिए शहर को बेहतर तरीके से तैयार करने को लेकर एक ‘मास्टर प्लान’ तैयार किया जाएगा।

केएमसी चुनाव 19 दिसंबर को होना है। मतगणना दो दिन बाद 21 दिसंबर को होगी।

राज्य के परिवहन मंत्री ने कहा कि शहर के लिए उनकी 10 सूत्री कार्ययोजना में अपशिष्ट जल प्रबंधन को बेहतर बनाना और हर घर को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के अलावा पर्यावरण से जुड़े मुद्दों का हल करना भी शामिल होगा।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा कि टीएमसी 144 सदस्यीय नगर निकाय में 135-140 वार्ड में जीत हासिल करने को लेकर आश्वस्त है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की साम्प्रदायिक राजनीति कोई नतीजा नहीं देगी जैसा कि इस साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिला था।

मंत्री ने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान साम्प्रदायिक विमर्श को बढ़ावा देने की भाजपा की आदत है। विधानसभ चुनाव के दौरान भी हमने देखा था कि उसने साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिश की थी लेकिन मुझे स्पष्ट कर देने दीजिए कि इस बार भी भगवा पार्टी को शिकस्त मिलेगी। ’’

वह शहर के प्रथम मुस्लिम मेयर रह चुके हैं। शोभन चटर्जी के मेयर पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दिसंबर 2018 में यह पदभार संभाला था। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विश्वस्त सहयोगी माना जाता है।

यह पूछे जाने पर कि टीएमसी ने मेयर पद के लिए कोई चेहरा क्यों नहीं पेश किया, उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा