लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने रास सभापति, लोस अध्यक्ष से संसदीय समिति की डिजिटल बैठकें कराने का किया आग्रह

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर उनसे संसदीय समिति की बैठकें डिजिटल तरीके से कराने का अनुरोध किया ताकि वे कोरोना वायरस महामारी के बीच जनहित के मुद्दे उठा सकें।

पार्टी ने कहा कि इस मुद्दे पर यह टीएमसी का तीसरा पत्र है। पहला पत्र जुलाई 2020 और दूसरा अगस्त 2020 में लिखा गया था।

राज्यसभा सदस्य और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा, ‘‘भारत में पिछले दो हफ्तों में हर दिन कोविड-19 के तीन लाख से अधिक मामले आए हैं। मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर मैं आपसे संसदीय समितियों की बैठकें डिजिटल तरीके से कराने के हमारे अनुरोध पर विचार करने का आग्रह करता हूं। इनमें विभाग से संबंधित स्थायी समितियों, परामर्शक समितियों और चयन समितियों की बैठकें शामिल हैं।’’

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी को अध्यक्ष के कार्यालय से 27 अगस्त को लिखा एक पत्र मिला था जिसमें कहा गया था कि यह फैसला लिया गया है कि संसदीय समितियों की डिजिटल बैठक कराने से संबंधित मामला दोनों सदनों में नियमों पर समितियों को भेजा जा सकता है।’’

ओ’ब्रायन ने कहा, ‘‘साथ ही मैं आपसे उन फैसलों के बारे में बताने का अनुरोध करता हूं, जिसे दोनों सदनों के नियमों पर समितियों ने लिया हो। मैं एक बार फिर आपसे संसदीय समितियों को डिजिटल तरीके से काम करने देने का अनुरोध करता हूं ताकि लोक महत्व के मुद्दे समय पर उठाये जा सकें और उन पर चर्चा की जा सके, खासतौर से देश में गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह