लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं के लिये कोष आवंटन के मुद्दे पर टीएमसी ने भाजपा पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: February 7, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा के इस दावे को लेकर रविवार को उस पर निशाना साधा कि पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं के लिये अब तक का सबसे अधिक कोष आवंटित किया गया है। पार्टी ने दावा किया कि राज्य को वर्षों से कोष नहीं मिला है और विभिन्न रेल परियोजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गई हैं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने केन्द्रीय बजट पेश होने के बाद कहा था कि पश्चिम बंगाल को 6,636 करोड़ रुपये का कोष आवंटित किया गया है, जो रेलवे के इतिहास में किसी राज्य को आवंटित अब तक का सबसे अधिक कोष है।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं में देरी के लिये अब तक की राज्य सरकारों को जिम्मेदार बताया था।

टीएमसी सांसद तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ'ब्रायन ने ट्वीट किया, ''चुनाव के समय में भाजपा पर्यटकों का गिरोह कह रहा है कि बंगाल को रेल परियोजनाओं के लिये रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। सच्चाई यह है कि वर्षों से कोष नहीं मिलने के चलते बंगाल में कई रेल परियोजनाएं ठंडे बस्ते में डाल दी गईं।''

ओ'ब्रायन ने दो दस्तावेज साझा करते हुए रेखांकित किया कि ''किस तरह बंगाल को वर्षों से रेलवे कोष से वंचित रखा गया है।''

इन दस्तावेजों में राज्यसभा सदस्य ओ'ब्रायन ने रेखांकित किया कि ममता बनर्जी ने रेल मंत्री रहते हुए बंगाल में जिन एक दर्जन रेल फैक्टरियों की शुरुआत की थी, उन्हें इस साल नाम मात्र का वित्तीय आवंटन किया गया है।

उन्होंने कहा, ''कंचरापाड़ा में नयी रेल कोच निर्माण इकाई को पिछले बजट में 74 लाख रुपये आवंटित किये गए। इस साल केवल 1,000 रुपये का आवंटन किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos