लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ममता का हाल जानने अस्पताल पहुंचे, टीएमसी समर्थकों ने "वापस जाओ'' के नारे लगाए

By भाषा | Updated: March 11, 2021 00:34 IST

Open in App

कोलकाता, 10 मार्च पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ घायल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हाल जानने बुधवार रात सरकारी एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे। इस दौरान वहां उपस्थित सैंकड़ों तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों ने उनका विरोध करते हुए 'वापस जाओ' के नारे लगाए।

राज्यपाल ने घटना को लेकर प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।

नंदीग्राम सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान रेयापारा के पास बिरूलिया में मंदिर के निकट अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने से बनर्जी का पैर चोटिल हो गया है। उनका यहां सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके बाएं पैर में चोट लगी है।

इस सीट से बनर्जी का मुकाबला उनके पूर्व सहयोगी और अब भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है।

धनखड़ ने घटना के थोड़ी देर बाद ही बनर्जी से फोन पर बात की थी और बाद में उन्हें यहां अस्पताल में देखने पहुंच गए।

उच्च स्तरीय एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्यपाल करीब आधे घंटे तक मुख्यमंत्री के कक्ष में रहे और बनर्जी ने धनखड़ को घटना के बारे में जानकारी दी।

सूत्र ने बताया कि टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी, फिरहाद हाकिम और डेरेक ओ ब्रायन उस वक्त बनर्जी के कक्ष के बाहर थे जब मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच चर्चा चल रही थी।

धनखड़ ने ट्वीट किया, “ मामले में सुरक्षा के निदेशक और मुख्य सचिव से अपडेट मांगा है और स्वास्थ्य सचिव तथा अस्पताल के निदेशक से सभी सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि न तो स्थानीय पुलिस और न ही एसपी उस वक्त करीब थे जब चार से पांच लोगों ने जानबूझकर उन्हें धक्का दिया जिसके कारण उन्हें चोट लगी।

जब धनखड़ अस्पताल से वापस जा रहे थे तब भी उन्हें टीएमसी समर्थकों की नारेबाजी का सामना करना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह