लाइव न्यूज़ :

टीएमसी का अर्थ 'टैम्पल', 'मॉस्क' और चर्च है: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 14:58 IST

Open in App

पणजी, 29 अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शुक्रवार को गोवा में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा उन्हें 'हिंदू विरोधी' कहती है, हालांकि उसे उन्हें 'चरित्र प्रमाण पत्र' देने का कोई अधिकार नहीं है। बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी के नाम ‘टीएमसी’ में 'टी' का अर्थ टैंपल (मंदिर), 'एम' का मॉस्क (मस्जिद) और 'सी' का चर्च (गिरजाघर) है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य गोवा की तीन दिवसीय यात्रा के लिये बृहस्पतिवार शाम यहां पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी वोट बांटने के लिए नहीं बल्कि राज्य को ''मजबूत और आत्मनिर्भर'' बनाने के लिए यहां चुनाव लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि राज्य का शासन दिल्ली से नहीं चलेगा।

बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों को धार्मिक आधार पर नहीं बांटती, भले ही वे हिंदू, मुस्लिम या ईसाई हों।

टीएमसी ने गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी ने कई स्थानीय नेताओं को अपने पाले में लाना शुरू कर दिया है। बनर्जी के दौरे को 2022 के शुरु में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में राजनीतिक मूड को भांपने के उनके प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

गोवा में टीएमसी नेताओं के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान, बनर्जी ने भाजपा पर राज्य में उनके पोस्टर हटाने का आरोप लगाया और कहा कि भारत के लोग भगवा पार्टी को हटा देंगे।

उन्होंने कहा, ''जब मैं गोवा आती हूं, तो वे मेरे पोस्टर खराब कर देते हैं। आपको भारत से हटा दिया जाएगा।'' बनर्जी ने कहा कि अगर गोवा में टीएमसी सत्ता में आती है तो वह बदले के एजेंडे से नहीं, बल्कि राज्य के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नाम ‘टीएमसी’ के तीन अक्षरों का अर्थ ‘टैम्पल, मॉस्क और चर्च’ है। बनर्जी (66) ने कहा, ''भाजपा उन्हें 'हिंदू विरोधी' कहती है, हालांकि उसे उन्हें 'चरित्र प्रमाण पत्र' देने का कोई अधिकार नहीं है। पहले उन्हें अपना चरित्र तय करना चाहिये।''

कांग्रेस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने 60-70 साल तक चुनाव लड़ा है।

उन्होंने कहा, "पिछली बार (2017 के गोवा चुनाव में) आपने (कांग्रेस ने) भाजपा को सरकार बनाने का मौका दे दिया था। वे दोबारा ऐसा कर सकते हैं। हम उन पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? टीएमसी गोवा के लिए अपना खून देने को तैयार है, लेकिन यह भाजपा के साथ समझौता नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह