लाइव न्यूज़ :

उप्र चुनाव में 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी उतारने के कांग्रेस के फैसले का टीएमसी ने मजाक उड़ाया

By भाषा | Updated: October 20, 2021 14:01 IST

Open in App

कोलकाता, 20 अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के उस निर्णय का मजाक उड़ाया जिसमें पार्टी ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत महिला प्रत्याशी खड़ा करने का निर्णय लिया है।

तृणमूल ने उम्मीद जताई कि उसकी नीति की “नकल” कर कांग्रेस ने केवल “दिखावा” नहीं किया होगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को घोषणा की थी कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी।

तृणमूल की ओर से ट्वीट किया गया, “ममता बनर्जी के नेतृत्व में, तृणमूल कांग्रेस ने वह रास्ता दिखाया जिसने देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का काम किया है। हम पहली पार्टी थे जिसने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटें दीं।”

पार्टी ने कहा, “ऐसे कठिन समय में, कांग्रेस इसी का अनुकरण करने का प्रयास कर रही है और हमें उम्मीद है कि यह केवल दिखावा नहीं होगा बल्कि असल में किया जाएगा। अगर वे इसे गंभीरता से लेते हैं तो उन्हें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देनी चाहिए।”

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से यह आलोचना ऐसे समय की गई है जब कांग्रेस और टीएमसी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध विपक्ष की अगुवाई करने का प्रयास कर रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी को राजनीति में महिला सशक्तिकरण पर तृणमूल से सीख लेने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह तृणमूल कांग्रेस है, जो कांग्रेस का अनुकरण करने की कोशिश कर रही है और हमारे नेताओं को अपने पाले में खींचने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया