लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने होर्डिंग लगाने को लेकर टैगोर के जन्मस्थान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: December 21, 2020 01:28 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर वाले फ्लेक्स होर्डिंग लगाने के विरोध में रवीन्द्रनाथ टैगोर की जन्मस्थली जोरासांको के बाहर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को एक दिवसीय धरना दिया। इन होर्डिंग में शाह की तस्वीर को टैगोर की तस्वीर से ऊपर लगाया गया था, जिसको लेकर विवाद पैदा हो गया।

मुख्य द्वार के सामने एक मंच पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने नोबेल पुरस्कार विजेता द्वारा लिखे गए गीत गाए, जबकि पार्टी के कार्यकर्ता तख्तियों के साथ खड़े थे, जिन पर लिखा था कि "बाहरी लोगों द्वारा टैगोर का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे।"

तृणमूल नेता एवं मंत्री शशि पांजा ने कहा, "भाजपा द्वारा शांति निकेतन और बोलपुर में ऐसे होर्डिंग लगाने से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, और इससे टैगोर को अपमानित किया गया है।"

भाजपा नेता प्रताप बनर्जी ने इसके जवाब में कहा कि उनकी पार्टी इस तरह के होर्डिंग लगाने में शामिल नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं का कृत्य है।

बनर्जी ने यह भी कहा कि भाजपा बंगाल की सांस्कृतिक विरासत और महान विभूतियों का बहुत सम्मान करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन