लाइव न्यूज़ :

नागरिकता संसोधन विधेयक के खिलाफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

By विनीत कुमार | Updated: December 13, 2019 11:20 IST

नागरिकता संसोधन विधेयक को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने गुरुवार को इस कानून को कोर्ट में चुनौती दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएबी के खिलाफ महुआ मोइत्रा ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजाइससे पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग भी दायर कर चुकी है सीएबी के खिलाफ याचिका

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने हाल में ससंद के दोनों सदनों से पास किये जा चुके नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस पर आज ही तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया और वकील को मेंशनिंग ऑफिसर के सामने पहले दर्द कराने को कहा।  

तृणमूल कांग्रेस संसद के दोनों सदनों में इस बिल का विरोध करती रही है। हालांकि, इसके बावजूद बहुमत के आधार पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने इसी हफ्ते पहले लोकसभा और फिर राज्य में आसानी से पारित कराया। इसके बाद इस बिल को गुरुवार शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी अपनी मंजूरी दे दी।

नागरिकता संसोधन विधेयक को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग भी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने गुरुवार को इस कानून को कोर्ट में चुनौती देते हुए कहा कि इस विधेयक से संविधान में प्रदत्त समता के मौलिक अधिकार का हनन होता है और इसका मकसद धर्म के आधार पर एक तबके को अलग रखते हुये अवैध शरणार्थियों के एक वर्ग को नागरिकता प्रदान करना है।  

इस विधेयक में पाकिस्तान, अफ्गानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले गैर मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने का प्रस्ताव है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की याचिका में कहा गया है, 'शरणार्थियों को नागरिकता दिये जाने के बारे में कोई शिकायत नहीं है लेकिन याचिकाकर्ता की शिकायत धर्म के आधार पर भेदभाव और अनुचित वर्गीकरण को लेकर है।' याचिका में साथ ही कहा गया है, 'गैरकानूनी शरणार्थी अपने आप में ही एक वर्ग है और इसलिए उनके धर्म, जाति या राष्ट्रीयता के आधार के बगैर ही उन पर कोई कानून लागू किया जाना चाहिए।'

दूसरी ओर कांग्रेस ने भी सीएबी को 'संदिग्ध' बताते हुए को कहा है कि इसे जल्द ही इसे अदालत में चुनौती दी जाएगी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'यह एक संदिग्ध कानून है और इसे जल्द ही चुनौती दी जाएगी। अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती, लेकिन जल्द ही इसे अदालत में चुनौती दी जाएगी।' कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को संकेत दिया था कि पार्टी संसद से पारित नागरिकता (संशोधन) विधेयक को अदालत में चुनौती दे सकती है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019टीएमसीमहुआ मोइत्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह