लाइव न्यूज़ :

बंगालः राज्यपाल पर अपने लोगों को ओएसडी बनाने का आरोप, महुआ मोइत्रा ने कहा-'अंकलजी' पूरे गांव को ले आए

By अभिषेक पारीक | Updated: June 6, 2021 20:02 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राजभवन में ओएसडी के पदों पर अपने परिवार के लोगों और परिचितों को नियुक्त करने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल सांसद ने राज्यपाल पर अपने लोगों को नियुक्त करने का आरोप लगाया।ट्विटर पर सूची साझा कर राज्यपाल के परिवार के लोगों और परिचितों का नाम बताया।महुआ मोइत्रा ने कहा कि 'अंकलजी' पूरे गांव और खानदान को राजभवन में ले आए। 

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने राजभवन में ओएसडी के पदों पर अपने परिवार के लोगों और परिचितों को नियुक्त करने का आरोप लगाया है। मोइत्रा ने तंज कसते हुए कहा कि 'अंकल जी' अपने पूरे गांव और खानदान को राजभवन में ले आए हैं। 

तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को 'अंकल जी' कहते हुए दावा किया कि उनके परिवार के सदस्यों और अन्य परिचितों को राजभवन में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। इसे लेकर मोइत्रा ने ट्विटर पर एक सूची साझा की है। जिसमें राज्यपाल के ओएसडी अभ्युदय शेखावत, ओएसडी-समन्वय अखिल चौधरी, ओएसडी-प्रशासन रुचि दुबे, ओएसडी-प्रोटोकॉल प्रसांत दीक्षित, ओएसडी-आईटी कौस्तव एस वलिकर और नव-नियुक्त ओएसडी किशन धनखड़ का नाम है। 

तृणमूल सांसद ने साथ ही कहा कि शेखावत धनखड़ के बहनोई के बेटे, रुचि दुबे उनके पूर्व एडीसी मेजर गोरांग दीक्षित की पत्नी तथा प्रसांत दीक्षित भाई हैं। मोइत्रा ने कहा कि वलिकर, धनखड़ के मौजूदा एडीसी जनार्दन राव के बहनोई हैं जबकि किशन धनखड़ राज्यपाल के एक और करीबी रिश्तेदार हैं। 

दिल्ली चले जाएं और अन्य नौकरी तलाश लें-मोइत्रा

मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताने से संबंधित धनखड़ के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'अंकलजी पश्चिम बंगाल की 'चिंताजनक स्थिति' सुधर जाएगी अगर आप क्षमा-याचना करके वापस दिल्ली चले जाएं और कोई अन्य नौकरी तलाश लें। कुछ सुझाव हैंः 1. विपक्ष को कितना बेहतर तरीके से ठोको, इसको लेकर मुख्यमंत्री अजय बिष्ट योगी के सलाहकार बन जाइए। 2. महामारी के दौरान कैसे बेहतर तरीके से छुपा जाए, इसके लिये गृह मंत्री के सलाहकार बन जाइए। और हां, जब आप वापस जाएं तो पश्चिम बंगाल के राजभवन में बसे अपने भरे-पूरे परिवार को साथ ले जाएं।'

सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार

टीएमसी सांसद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, 'हम सभी के पास उनसे सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। वह राज्य सरकार से सवाल पूछते रहते हैं। मैं उनसे आइना देखने का अनुरोध करती हूं। वह अपने पूरे गांव और पूरे खानदान को राजभवन ले आए हैं।'

टॅग्स :पश्चिम बंगालजगदीप धनखड़महुआ मोइत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो