लाइव न्यूज़ :

टीएमसी सांसद को गुस्सा आया, बीच में छोड़कर गईं रोड शो

By भाषा | Updated: March 29, 2021 21:38 IST

Open in App

कोलकाता, 29 मार्च पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां को गुस्सा आ गया और वह एक रोड शो को बीच में ही छोड़कर चली गईं।

जहां ने कहा कि वह एक घंटे से अधिक समय की रैली में हिस्सा नहीं लेती हैं, भले ही वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में क्यों न हो।

जहां अशोकनगर सीट के गुमा में टीएमसी प्रत्याशी नारायण गोस्वामी के लिए हाल में प्रचार कर रही थी और अचानक से उन्होंने रोड शो में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। हालांकि पार्टी के कार्यकर्ता उनसे रोड शो में रूके रहने का आग्रह करते रहे।

बशीरहाट से सांसद को टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहते सुना जा सकता है, “ मैं एक घंटे से अधिक समय से रोड शो में हिस्सा ले रही हूं, (जो) मैं मुख्यमंत्री के लिए भी न करूं। क्या आप मज़ाक कर रहे हैं?”

गोस्वामी ने बाद में कहा कि जहां को मोच आ गयी थी इस वजह से वह पूरे रोड शो में हिस्सा नहीं ले पाईं।

विपक्षी भाजपा ने “ ममता नंदीग्राम हार रही है’ हैशटैग से घटना का वीडियो ट्विटर पर अपलोड कर दिया।

मुख्यमंत्री बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ रही हैं जहां उनका मुकाबला पूर्व सहयोगी और भाजपा के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से है। इस सीट पर एक अप्रैल को चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग