लाइव न्यूज़ :

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा की कोयला घोटाला मामले में ऑनलाइन पेशी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 सितंबर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली की एक अदालत के समक्ष बृहस्पतिवार को पेश हुईं। यह पेशी पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच में शामिल होने से रुजिरा के कथित तौर पर इनकार करने पर प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत के संबंध में हुई।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने आज के लिए व्यक्तिगत पेशी से छूट की अनुरोध वाली रुजिरा क अनुरोध स्वीकार कर लिया और उन्हें 12 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।

अपनी इस अर्जी में रुजिरा ने अदालत से कहा था कि वह इतने कम समय के नोटिस पर अपने बच्चे के साथ यात्रा करने में असमर्थ हैं। अदालत ने रुजिरा को 30 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया था।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक नीतेश राणा ने उनकी याचिका का विरोध किया, जिन्होंने अदालत से कहा कि उन्हें अदालत में पेश होना होगा और जमानत लेनी होगी क्योंकि उन पर सम्मनों से बचने का आरोप है।

न्यायाधीश ने यह देखते हुए आज के लिए छूट दी कि रिजिरा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश हुईं और शारीरिक रूप से पेश हुए उनके वकील ने आश्वासन दिया कि वह अगली बार की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से अदालत के सामने पेश होंगी।

ईडी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके बार-बार तलब किए जाने के बावजूद रुजिरा यहां एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार करती रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है