58.20 लाख नामों में से अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की संख्या बताओ?, अभिषेक बनर्जी ने निर्वाचन आयोग से पूछे सवाल?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 18:38 IST2025-12-27T18:37:10+5:302025-12-27T18:38:22+5:30

निर्वाचन आयोग को हटाए गए 58.20 लाख नामों में से बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की संख्या का खुलासा करना चाहिए। 

tmc mp Abhishek Banerjee asked Election Commission Tell me number illegal Bangladeshis Rohingyas among 58-20 lakh names | 58.20 लाख नामों में से अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की संख्या बताओ?, अभिषेक बनर्जी ने निर्वाचन आयोग से पूछे सवाल?

Abhishek

Highlights दावा किया कि ‘‘एजेंडा (केंद्र का) राज्य के लोगों को परेशान करना है’’।सबसे कम है जहां एसआईआर आयोजित किया जा रहा है।यह जनसंख्या का मात्र 5.79 प्रतिशत है।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर के तहत मसौदा मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद हटाए गए 58.20 लाख नामों में से अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की संख्या बतानी चाहिए। बनर्जी ने आरोप लगाया कि 2021 में राज्य में तृणमूल कांग्रेस के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद से केंद्र द्वारा बंगाल को चुनिंदा रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि ‘‘एजेंडा (केंद्र का) राज्य के लोगों को परेशान करना है’’।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने यह भी कहा कि बंगाल की जनसंख्या 10.05 करोड़ है और जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाता सूची से हटाए गए नामों की संख्या 58.20 लाख है। बनर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह जनसंख्या का मात्र 5.79 प्रतिशत है,

जो उन सभी राज्यों में सबसे कम है जहां एसआईआर आयोजित किया जा रहा है।’’ उन्होंने मांग की कि निर्वाचन आयोग को हटाए गए 58.20 लाख नामों में से बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की संख्या का खुलासा करना चाहिए। 

Web Title: tmc mp Abhishek Banerjee asked Election Commission Tell me number illegal Bangladeshis Rohingyas among 58-20 lakh names

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे