लाइव न्यूज़ :

टीएमसी विधायकों ने बंगाल विधानसभा में विद्यासागर को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:32 IST

Open in App

कोलकाता, दो नवंबर पश्चिम बंगाल के उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी ने मंगलवार को विधानसभा के एक सत्र के दौरान, विभिन्न विषयों के विद्वान ईश्वर चंद्र विद्यासागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें समाज सुधारक को याद करने और रोजमर्रा की जिंदगी और काम में उनके आदर्शों को बनाए रखने का आह्वान किया गया ।

शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन, चटर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “केंद्र में सत्ता में बैठे लोगों द्वारा संरक्षित कुछ तत्व" विद्यासागर की प्रतिमा को उनके द्विशताब्दी समारोह की पूर्व संध्या पर तोड़फोड़ करने के लिए जिम्मेदार थे।

वह 2019 की घटना का जिक्र कर रहे थे, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जो उस समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, के नेतृत्व में एक रोड शो के दौरान शहर के एक कॉलेज में बहुविद् की एक प्रतिमा को तोड़ दिया गया था जब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्यों और भाजपा खेमे के लोगों के बीच झड़पें हुईं थी।

चटर्जी, जो संसदीय कार्य मंत्री भी हैं, ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिक्षाविद् की प्रतिमा को फिर से स्थापित करने के लिए तत्काल कदम उठाए।

उन्होंने कहा कि विद्यासागर को उचित श्रद्धांजलि देने के लिए आने वाले दिनों में और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पंसकुरा के टीएमसी विधायक, बिप्लब रॉय चौधरी ने अपनी श्रद्धांजलि में, विधवा पुनर्विवाह को सुविधाजनक बनाने और महिलाओं की शिक्षा का समर्थन करने में विद्यासागर की भूमिका को याद करते हुए कहा कि समाज को बदलने और विकसित करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने चर्चा समाप्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा ने विद्यासागर की मान्यताओं और आदर्शों को बरकरार रखने वाले कई कानून पारित किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो