लाइव न्यूज़ :

टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने 'चायवाला' की भूमिका निभाई, कप की कीमत 15 लाख रुपये बताई

By भाषा | Updated: August 2, 2021 00:18 IST

Open in App

कोलकाता, एक अगस्त तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा ने रविवार को एक चायवाले की भूमिका निभाई और प्रतीकात्मक रूप से एक कप की कीमत 15 लाख रुपये बतायी।

राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री, मित्रा ने इसके जरिये तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के उन आरोपों की ओर इशारा किया कि नरेंद्र मोदी के 2014 के चुनावी वादे में हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा होने का वादा अभी बाकी है।

कामरहाटी विधायक ने कहा कि उन्होंने कोलकाता के भवानीपुर इलाके में एक कार्यक्रम में इकट्ठे हुए लोगों को मुफ्त में चाय की पेशकश की, लेकिन पैसे देने के इच्छुक लोगों के लिए एक कप की कीमत 15 लाख रुपये रखी गई, विशेष रूप से ''मोदी जी के करीबी लोगों के लिए।''

हाथ में केतली थामे मित्रा ने कहा, "यह एक विशेष चाय है। मुझे आशा है कि यह मोदीजी द्वारा बनाई गई चाय के स्वाद से मेल खाती है, जब वे रेलवे स्टेशनों पर चाय बेचते थे, जैसा कि उनके द्वारा दावा किया गया। मैं इसे मुफ्त में दे रहा हूं। लेकिन अगर आप मुझसे कीमत पूछते हैं, तो इसकी कीमत 15 लाख रुपये है, जिसका उन्होंने हर भारतीय से वादा किया था।"

मित्रा ने पूर्व में ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में बैलगाड़ी की सवारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा