लाइव न्यूज़ :

टीएमसी विधायक ने बंगाल में भाजपा के उदय के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:13 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जनवरी कांग्रेस पर ममता बनर्जी के खिलाफ प्रचार करके राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को ‘‘अस्त-व्यस्त करने’’ का आरोप लगाते हुए टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा जैसे ‘‘सांप्रदायिक’’ ताकतों को उभरने के लिए शनिवार को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

राज्य के मंत्री और टीएमसी के विधायक तापस राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के तौर पर केंद्र में विफल रही जिसके परिणामस्वरूप ‘‘यह विभाजनकारी ताकत (भाजपा) देश की राजनीति के केंद्र में आ गई।’’

राय ने कहा, ‘‘बंगाल में ममता विरोधी अंध नीति को अपनाकर प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने राज्य की राजनीति को पीछे धकेल दिया है। इस कारण भाजपा जैसी ताकतें उभरी हैं।’’

भगवा दल पर तीखा प्रहार करते हुए राय ने आरोप लगाए कि भाजपा राज्य की समावेशी प्रकृति और इसके इतिहास को तितर-बितर करने का प्रयास कर रही है।

विधायक ने कहा, ‘‘नेताजी के बंगाल में वीर सावरकर की स्तुति कर वह राज्य की संस्कृति को तोड़-मरोड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया