लाइव न्यूज़ :

टीएमसी विधायक ने बंगाल में भाजपा के उभार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: January 16, 2021 18:49 IST

Open in App

(कॉपी मे सुधार के साथ)

कोलकाता, 16 जनवरी कांग्रेस पर ममता बनर्जी के खिलाफ प्रचार करके राज्य के राजनीतिक परिदृश्य को ‘‘अस्त-व्यस्त करने’’ का आरोप लगाते हुए टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा जैसे ‘‘सांप्रदायिक’’ ताकतों के उभार के लिए शनिवार को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

राज्य के मंत्री एवं टीएमसी के विधायक तापस राय ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि एक पार्टी के तौर पर केंद्र में कांग्रेस विफल रही जिसके परिणामस्वरूप ‘‘यह विभाजनकारी ताकत (भाजपा) देश की राजनीति के केंद्र में आ गई।’’

राय ने कहा, ‘‘बंगाल में ममता विरोधी अंध नीति को अपनाकर प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) के अध्यक्ष अधीर चौधरी ने राज्य की राजनीति को पीछे धकेल दिया है। इस कारण भाजपा जैसी ताकतों का उभार हुआ है।’’

भगवा दल पर तीखा प्रहार करते हुए राय ने आरोप लगाए कि भाजपा राज्य की समावेशी प्रकृति और इसके इतिहास को नीचा दिखाने का प्रयास कर रही है।

विधायक ने कहा, ‘‘नेताजी के बंगाल में वीर सावरकर की स्तुति कर वह राज्य की संस्कृति को तोड़-मरोड़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर