लाइव न्यूज़ :

टीएमसी की बैठक : भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ‘प्रतिशोध की राजनीति’ से निपटने को बनेगी रणनीति

By भाषा | Updated: June 4, 2021 18:50 IST

Open in App

कोलकाता, चार जून पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की शानदार जीत के बाद पार्टी की पहली संगठनात्मक बैठक शनिवार को होने वाली है जिसमें ‘‘भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की प्रतिशोध की राजनीति’’ का मुकाबला करने के लिए रणनीति बनाये जाने की संभावना है।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के प्रतिशोधात्मक रवैये का मुकाबला करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई ममता बनर्जी सरकार को परेशान करने में लगा हुआ है।

बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सुब्रत बख्शी, सौगत रॉय, शोभनदेब चट्टोपाध्याय, महुआ मोइत्रा और पार्टी के युवा इकाई प्रमुख अभिषेक बनर्जी के साथ-साथ पार्टी के प्रचार सलाहकार प्रशांत किशोर सहित सभी वरिष्ठ टीएमसी नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

बैठक में आगामी उपचुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसमें कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा सीट के लिए चुनाव शामिल हैं जहां से बनर्जी के चुनाव लड़ने की उम्मीद है।

टीएमसी नेताओं ने कहा कि बैठक में इस बात पर विचार-विमर्श किया जाएगा कि पार्टी नेतृत्व को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा परेशान करने के प्रयास से राजनीतिक रूप से कैसे निपटा जाए जिसमें उसके द्वारा राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय सहित राज्य की नौकरशाही को निशाना बनाना, टीएमसी नेताओं के खिलाफ सीबीआई छापेमारी और चुनाव बाद की हिंसा की छिटपुट घटनाओं को सांप्रदायिक विमर्श प्रदान करने का प्रयास शामिल है।

सूत्रों ने कहा कि टीएमसी को परेशान करने के प्रयासों की ओर जनता का ध्यान केंद्रित करने के लिए एक जन अभियान पर चर्चा होने की संभावना है।

बैठक में पार्टी के विकास कार्यो के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है, जिसे राज्य सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है जिसमें चक्रवात यास के बाद लोगों की मदद करने के लिए नव घोषित दुआरे त्राण (आपके दरवाजे पर राहत) शामिल है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, पार्टी की युवा इकाई प्रमुख अभिषेक बनर्जी और वरिष्ठ नेता सुब्रत बख्शी मार्गदर्शन करेंगे कि इन सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों को कैसे लागू किया जाए और चक्रवात और कोविड से प्रभावित गरीबों को मदद पहुंचाई जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू