लाइव न्यूज़ :

मोदी और शाह पर हमेशा तंज कसने वाली ममता बनर्जी ने छुए आडवाणी के पैर, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 1, 2018 16:43 IST

ममता बनर्जी बुधवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने वाली हैं। दरअसल ममता ने 2019 की जनवरी में एक रैली का आयोजन किया है। ममता इस रैली को मेगा ऐंटी बीजेपी इवेंट का रूप देने की कोशिश में लगी हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अगस्त:  भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) और पीएम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को लगातार किसी-न-किसी बात पर निशाना साधने वाली  ममता बनर्जी का बुधवार( 1 अगस्त) को एक अलग ही रूप देखने को मिला।  पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने संसद में पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। इस दौरान ममता बनर्जी ने आडवाणी के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। ये नजारा देखकर सब लोग हैरान हो गए थे। 

ममता बनर्जी ने  मीडिया से बातचीत में शिष्टाचार को भेंट कहा है। आडवाणी और ममता के बीच तकरीबन 15 मिनट की मुलाकात हुई। इस बैठक में पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच जंग छिड़ी हुई है। बीजेपी लगातार अपने कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप टीएमसी पर लगाती रही है। इसके अलावा ममता बनर्जी 2019 के चुनावों के मद्देनजर ऐंटी बीजेपी फ्रंट की कवायद में भी जुटी हैं। ऐसे में बीजेपी के विश्वासप्रद नेता माने जाने वाले आडवाणी के साथ ममता की इस मुलाकात को लेकर राजनीति गलियारों में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग मुलाकात के बारे में काफी चर्चा कर रहे है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, चलो, कोई तो मिलने पहुंचा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, चलो, आडवाणी जी किसी को तो याद आए, हो सकता है अगली बार पीएम बनाने का वादा कर दे।

आप भी देखें कुछ रिएक्शन 

बता दें कि ममता बनर्जी बुधवार को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने वाली हैं। दरअसल ममता ने 2019 की जनवरी में एक रैली का आयोजन किया है। ममता इस रैली को मेगा ऐंटी बीजेपी इवेंट का रूप देने की कोशिश में लगी हैं। इसी क्रम में ममता ने राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकातों का दौर शुरू किया है। 

मंगलवार 31 जुलाई को ममता एनसीपी चीफ शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले, बीजेपी के बागी यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ राम जेठमलानी से इसी कड़ी में मुलाकात कर चुकी हैं। 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :ममता बनर्जीएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है