लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से टीएमसी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है: ममता

By भाषा | Updated: September 8, 2021 18:06 IST

Open in App

कोलकाता, आठ सितंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा ने प्रतिशोध की अपनी राजनीति का अनुसरण करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

भवानीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव अभियान शुरू करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने यह आरोप भी लगाया कि भगवा पार्टी राजनीतिक कारणों से पार्टी महासचिव व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है।

ममता ने दावा किया कि अभिषेक के खिलाफ कोई वैध मामला नहीं है।

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

ममता ने कहा, “हम केवल यह जानते हैं कि हमने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी बाधाओं का सामना करते हुए किस तरह लड़ाई लड़ी। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा दूसरे राज्यों से गुंडों को लेकर आई थी। मुझे यह उपचुनाव इसलिए लड़ना पड़ा क्योंकि मेरे खिलाफ (नंदीग्राम में) साजिश रची गई थी।''

बनर्जी को इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से भाजपा के शुभेंदू अधिकारी ने हरा दिया था। मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए उन्हें यह उपचुनाव जीतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ''भाजपा प्रतिशोध की राजनीति करते हुए अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है... उपचुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से (केंद्रीय) एजेंसियों द्वारा टीएमसी नेताओं को तलब किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos