लाइव न्यूज़ :

टीएमसी नेता मुकुल रॉय ने बंगाल में आगामी नगर निकाय चुनावों में भाजपा के जीतने का दावा किया

By भाषा | Updated: December 25, 2021 00:25 IST

Open in App

कोलकाता, 24 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी में छह साल रहने के बाद तृणमूल कांग्रेस में लौटे मुकुल रॉय ने शुक्रवार को यह कह कर चौंका दिया कि भगवा पार्टी पश्चिम बंगाल में 111 नगर निकायों के आगामी चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी।

रॉय के इस बयान के चलते तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीएमसी ने पार्टी के ‘बीमार’ नेता के बयान को ज्यादा महत्व नहीं दिया।

उन्होंने बीरभूम जिले की अपनी यात्रा के दौरान यह कह कर सब को चौंका दिया कि ‘भाजपा आगामी नगर निका चुनावों में हर जगह विजेता बन कर उभरेगी। ’

अन्य लोग उनकी बातों पर यकीन नहीं कर रहे थे तभी रॉय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘टीमएसी, भाजपा है और भाजपा, टीएमसी है।’’

इसके बाद उन्हें टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल वहां से दूर ले गये, जो परेशान दिख रहे थे।

बाद में, टीएमसी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘मुकुल रॉय बीमार हैं और शायद यही उनके बेतुके बयान का कारण है। वह हमारी पार्टी के पदाधिकारी नहीं हैं। ’’

चटर्जी ने कहा कि यदि रॉय को लगता है कि वह स्वास्थ्य कारणों को लेकर लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकते हैं तो वह स्पीकर को सूचित कर सकते हैं।

गौरतलब है कि सितंबर में रॉय ने इसी तरह से हतप्रभ कर कर दिया था, जब उन्होंने कहा था कि भाजपा उपचुनाव जीतेगी। हालांकि, उन्होंने फौरन इसमें सुधार करते हुए कहा कि उनका मतलब यह है कि टीएमसी विजेता बन कर उभरेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos