लाइव न्यूज़ :

टीएमसी नेता ने हरिद्वार में हुए धर्म संसद के आयोजकों, वक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: December 23, 2021 20:57 IST

Open in App

देहरादून, 23 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने हरिद्वार में हाल में हुए धर्म संसद के आयोजकों और वक्ताओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस कार्यक्रम में एक समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण दिये गए थे।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने उत्तराखंड के हरिद्वार जिला स्थित ज्वालपुर पुलिस थाने में इस सिलसिले में एक शिकायत दर्ज करा कर थाना प्रभारी से 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।

गोखले ने अपनी शिकायत की एक प्रति ट्विटर पर भी साझा की। उन्होंने कार्यक्रम में मुसलमानों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ तथा हिंसा को उकसाने वाले भाषण देने वालों और धर्म संसद के आयोजकों की गिरफ्तारी के लिए 27 दिसंबर की समय सीमा भी दी है।

गोखले ने थाना प्रभारी को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि यदि इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ 24 घंटे के अंदर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो न्यायिक मजिस्ट्रेट को एक शिकायत दी जाएगी।

कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिये थे।

तृणमूल कांग्रेस नेता ने वीडियो क्लिप के लिंक भी साझा किये हैं जिनमें वक्ता नफरत फैलाने वाले भाषण देते देखे जा सकते हैं।

जूना अखाड़ा के यति नरिसम्हानंद गिरि द्वारा धर्म संसद का आयोजन 17 से 20 दिसंबर तक हरिद्वार के वेद निकेतन धाम में किया गया था। गिरि कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने और मुसलमानों के खिलाफ हिंसा भड़काने को लेकर पहले से पुलिस की जांच के दायरे में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है