लाइव न्यूज़ :

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कू' से जुड़े

By भाषा | Updated: September 12, 2021 21:39 IST

Open in App

कोलकाता, 12 सितंबर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कू' से जुड़ गए, जो कई क्षेत्रीय भाषाओं और अंग्रेजी में उपलब्ध एक भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग साइट है।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर अक्सर ट्वीट करने वाले बनर्जी आने वाले दिनों में कू का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करेंगे और पार्टी के सदस्यों व समर्थकों को इसे अपने मोबाइल फोन पर स्थापित करने के लिए कहा जाएगा।

डायमंड हार्बर से लोकसभा सदस्य अभिषेक टीएमसी के उन प्रमुख व्यक्तियों में से एक हैं जिन्होंने पार्टी और उसकी विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों के बीच ट्विटर को लोकप्रिय बनाया।

टीएमसी और उसकी त्रिपुरा इकाई का पहले ही कू पर अकाउंट है और अभिषेक बनर्जी उन्हें फॉलो कर रहे हैं।

उन्होने कू पर पहली पोस्ट उत्तर प्रदेश सरकार के एक विज्ञापन पर टिप्पणी करते हुए की, जिसमें कोलकाता के एक फ्लाईओवर की तस्वीर को उत्तर प्रदेश का दिखाया गया है।

उन्होंने लिखा, '' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये उत्तर प्रदेश को बदलने का मतलब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले बंगाल की तस्वीरों को चुराकर अपने लिये उनका इस्तेमाल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?