लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, ममता ने कहा- जनता से करेंगे सीधा संवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 16:51 IST

ममता ने तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा कि लोग हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट के जरिए सीधे हमसे जुड़कर अपने मुद्दों पर बात कर सकते हैं. हम उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे.

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने आम लोगों तक पहुंच बनाने और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिये सोमवार को पार्टी के हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट का शुभारंभ किया. ममता ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे राज्य में लोगों के बीच जाएंगे और उनकी शिकायतें सुनेंगे.

ममता ने तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा कि लोग हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट के जरिए सीधे हमसे जुड़कर अपने मुद्दों पर बात कर सकते हैं. हम उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने कहा कि अगले सौ दिनों में पार्टी के एक हजार से अधिक नेता और कार्यकर्ता राज्य के 10 हजार गांवों में जाएंगे और स्थानीय लोगों के साथ समय बिताकर उनकी शिकायतों का निपटारा करने का प्रयास करेंगे. पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं.

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया