लाइव न्यूज़ :

ममता पर हमले के विरोध में टीएमसी ने बंगाल में मौन रैली निकाली

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:54 IST

Open in App

कोलकाता, 12 मार्च तृणमूल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले के विरोध में शुक्रवार को बंगाल में मौन रैली निकाली।

महानगर के खिद्दरपुर, बेहाला और गरियाघाट इलाकों में राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों के नेतृत्व में मौन रैलियां निकाली गईं। खिद्दरपुर में विरोध रैली का नेतृत्व जहां फरहाद हाकिम कर रहे थे, वहीं उनके वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी पार्थ चटर्जी ने बेहाला में रैली का नेतृत्व किया।

गरियाघाट विरोध रैली का नेतृत्व मंत्री सुब्रत मुखर्जी और शोभनदेब चटर्जी ने किया।

नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान दस मार्च को बनर्जी घायल हो गई थीं।

प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े से अपने मुंह ढंक रखे थे और गले में तख्तियां लटकाई हुई थीं, जिन पर ‘धिक्कार’ शब्द लिखा था।

चटर्जी ने कहा, ‘‘हम यहां अपने नेता और बंगाल की जन नेता ममता बनर्जी पर हमले की निंदा करने आए हुए हैं। यह पूर्व नियोजित षड्यंत्र है।’’

इसी तरह के प्रदर्शन नंदीग्राम में भी हुए, जहां बनर्जी अपनी पार्टी के पूर्व सहयोगी और अब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

बैरकपुर में फिल्मी हस्ती से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बने राज चक्रवर्ती ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

टीएमसी ने राज्य में आज अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शन करने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा