लाइव न्यूज़ :

गोवा में धर्मनिरपेक्ष वोटों को बांटकर भाजपा की मदद कर रही है टीएमसी: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:04 IST

Open in App

पणजी, 21 नवंबर कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर गोवा में धर्मनिरपेक्ष वोटों को विभाजित करके सत्तारूढ़ भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया, जहां अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता किरण कंडोलकर के टीएमसी में शामिल होने के कुछ घंटे बाद एआईसीसी गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने शनिवार शाम थिविम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘यह दुखद है कि ऐसे समय में जब गोवा के लोग भाजपा के कुशासन को खत्म करने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं भाजपा विरोधी वोटों को बांटने की कोशिश की जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि टीएमसी धर्मनिरपेक्ष वोटों को बांट रही है और भाजपा की मदद कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा में प्रवेश करने वाली नयी पार्टियां भाजपा के खिलाफ जनता के मूड और भावनाओं को नहीं समझतीं। वे जनता की इस भावना को भी समझने में विफल रहे हैं कि 2022 में समान विचारधारा वाले दलों को एकसाथ आना चाहिए।’’

राव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लुइज़िन्हो फलेरियो के टीएमसी में शामिल होने की ओर परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए कहा कि जब कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाले दल 2022 में भाजपा को हराने के लिए एक सूत्री एजेंडे के साथ आने की कोशिश कर रहे हैं, तो ये नयी पार्टियां भाजपा विरोधी वोटों को बांटने के मिशन पर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन पार्टियों ने पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पदों का लालच दिया। अब वे क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों को लुभाकर ऐसे दलों को निशाना बना रहे हैं। लोग देख रहे हैं। वे इन नयी पार्टियों की योजना को देखने के लिए काफी परिपक्व हैं कि वोटों के बंटवारे से सत्तारूढ़ पार्टी को फायदा होगा।’’

2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 40 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 17 सीटें जीती थीं और भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। हालांकि, भाजपा ने क्षेत्रीय दलों- जीएफपी और एमजीपी- के साथ गठबंधन करके दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनायी थी।

इसके बाद के वर्षों में, कांग्रेस के विधायकों की संख्या कम हो गई क्योंकि कई विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में चले गए। फलेरियो हाल ही में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह