लाइव न्यूज़ :

टीएमसी गोवा में वही चीज कर रही है, जो भाजपा ने पश्चिम बंगाल में किया था: कांग्रेस

By भाषा | Updated: September 29, 2021 14:46 IST

Open in App

पणजी, 29 सितंबर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की गोवा इकाई के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने बुधवार को दावा कि ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गोवा में वही चीज कर रही है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में किया था।

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेयरो के कांग्रेस के विधायक के तौर पर इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद राव का यह बयान आया है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

फालेयरो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में बुधवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि तृणमूल कांग्रेस ‘‘बिल्कुल वही चीज कर रही है, जो भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ किया था’’।

उल्लेखनीय है कि टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन ने हाल में कहा था कि उनकी पार्टी अगले साल फरवरी में होने वाला गोवा विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

राव ने कहा, ‘‘तृणमूल का अर्थ है-जमीनी स्तर। ममता ने जमीनी स्तर पर काम किया है, लेकिन यहां (गोवा में) जमीनी स्तर पर काम कहां है? चार्टर्ड विमान में गोवा आना, लोगों से कहना कि यदि आप हमारी पार्टी में शामिल होंगे, तो हम आपके चुनाव के लिए धन मुहैया कराएंगे... यह भाजपा की रणनीति लगती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह वही चीज करने की कोशिश लगती है, जिस बारे में ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा पर आरोप लगाए थे, जो चीज भाजपा (इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सरकार बनाने के लिए) कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे दलों के मंत्रियों और विधायकों को भगवा पार्टी में शामिल कर रही थी और ममता भी ऐसा ही यहां कर रही हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घट कर केवल चार रह गई है।

हालांकि, राव ने इस बात से इनकार किया है कि पार्टी ने तटीय राज्य में अन्य दलों के प्रवेश के लिए गुंजाइश बनाई।

राव ने कहा, ‘‘2017 के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) गोवा आई थी। ममता इस समय जिस कदर सुर्खियों में हैं, ‘आप’ उस समय उनसे कहीं अधिक चर्चा में रही थी, लेकिन यह इतना आसान नहीं है। कांग्रेस ने (2017 के गोवा चुनावों में) 17 सीट जीती थीं।’’

राव ने फालेयरो के पार्टी से जाने को ‘‘छुटकारा मिलना’’ करार दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘बहुत अधिक लोग उनके साथ नहीं गए हैं। यदि आप सोशल मीडिया पर लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया देखें, तो हर कोई कह रहा है कि अच्छा हुआ कि उनसे छुटकारा मिल गया। यह पार्टी के लिए अच्छा ही है। हमें यही प्रतिक्रिया मिल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया