लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का आरोप, बंगाल के राज्यपाल को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराना चाहती तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: October 24, 2019 05:55 IST

गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह एक आदेश जारी कर सीआरपीएफ को धनखड़ की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के निर्देश दिए जो देश के सभी हिस्सों में वैध होगा। व

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ को देने पर आपत्तियों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर बुधवार को निशाना साधाउसने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उन्हें पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए इच्छुक नहीं है।

पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ की सुरक्षा का जिम्मा सीआरपीएफ को देने पर आपत्तियों को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर बुधवार को निशाना साधा। उसने आरोप लगाया कि राज्य सरकार उन्हें पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के लिए इच्छुक नहीं है।

गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह एक आदेश जारी कर सीआरपीएफ को धनखड़ की सुरक्षा का जिम्मा संभालने के निर्देश दिए जो देश के सभी हिस्सों में वैध होगा। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार ने 21 अक्टूबर को गृह मंत्रालय को लिखे पत्र में पूछा कि राज्यपाल की सुरक्षा सीआरपीएफ को सौंपने का फैसला लिए जाने से पहले उससे राय क्यों नहीं ली गई।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि जिस तरीके से धनखड़ और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो से पिछले महीने यादवपुर विश्वविद्यालय में दुर्व्यवहार किया गया वह दिखाता है कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी है।

घोष ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी सरकार सीआरपीएफ को राज्यपाल की सुरक्षा सौंपने का विरोध कर रही है। लेकिन उन्हें खुद रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की तरफ से सुरक्षा मिली थी। बाद में जब वह मुख्यमंत्री बनी तो आरपीएफ के कुछ जवान तब भी उनकी सुरक्षा में तैनात थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर राज्य सरकार को इससे कोई दिक्कत नहीं है तो अब क्या कठिनाई है कि यदि केंद्र सरकार राज्यपाल को सुरक्षा मुहैया कराती है।’’ राज्यपाल कार्यालय में सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार को एक पत्र भेजकर राज्यपाल की सुरक्षा को जेड से जेड प्लस श्रेणी में करने के लिए कहा गया है। 

टॅग्स :टीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया