लाइव न्यूज़ :

टीएमसी चुनाव आयोग के उस अवलोकन से असहमत है कि ममता बनर्जी पर कोई हमला नहीं हुआ है: सौगत रॉय

By भाषा | Updated: March 14, 2021 21:58 IST

Open in App

कोलकाता, 14 मार्च तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को कहा कि वह चुनाव आयोग के उस अवलोकन से असहमत है कि नंदीग्राम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोई पूर्व-नियोजित हमला नहीं किया गया था और पार्टी ने चुनाव पर्यवेक्षकों की जांच में विश्वसनीयता की कमी बताते हुए इस घटना की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की।

हालांकि, पार्टी के प्रवक्ता सौगत रॉय ने सुरक्षा में चूक होने वाली चुनाव आयोग की बात और उनके द्वारा कुछ अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।

रविवार को इससे पहले, चुनाव आयोग ने अपने दो विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों और राज्य सरकार द्वारा भेजी गई रिपोर्टों की समीक्षा करने के बाद निष्कर्ष निकाला कि बुधवार को टीएमसी सुप्रीमो पर कोई पूर्व-नियोजित हमला नहीं हुआ था और बनर्जी को जो चोटें आई हैं, वे उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मियों की चूक का परिणाम हैं।

चुनाव आयोग ने आदेश दिया कि सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को उनके पद से हटाया जाए और उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया। पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक प्रवीन प्रकाश को भी निलंबित कर दिया गया, जबकि जिला मजिस्ट्रेट विभु गोयल का तबादला कर दिया गया।

रॉय ने कहा, ‘‘हम चुनाव आयोग के विशेष चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर निकाले गए निष्कर्ष से असहमत हैं कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोई हमला नहीं हुआ था। चुनाव पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में विश्वसनीयता की कमी है। हम घटना की उच्च स्तरीय जांच के लिए अपनी मांग को दोहराते हैं।’’

चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा चूक को लेकर अधिकारियों को हटाए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रॉय ने कहा, "यह अच्छा है कि कम से कम उन्होंने स्वीकार किया है कि सुरक्षा चूक हुई थी।

उन्होंने कहा, "यह एक स्वागत योग्य कदम है कि चुनाव आयोग ने सुरक्षा चूक को लेकर अधिकारियों को हटा दिया है। कम से कम उन्होंने कुछ कार्रवाई तो की। हमने यह सवाल उठाया था कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक कैसे हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण