लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने नंदीग्राम सीट पर दोबारा मतगणना कराने की मांग की

By भाषा | Updated: May 2, 2021 22:59 IST

Open in App

कोलकाता, दो मई तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम सीट पर पुन: मतगणना की मांग करते हुए मतों की गिनती में कई अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव लड़ा है।

अनाधिकारिक सूत्रों के अनुसार बनर्जी को भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने करीब 1,700 वोटों से हरा दिया है। हालांकि निर्वाचन आयोग ने परिणाम की पुष्टि नहीं की है।

सूत्रों के अनुसार टीएमसी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर उनसे दोबारा मतगणना का अनुरोध किया है।

पार्टी ने ईवीएम से छेड़छाड़ और कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि समय समय पर मतगणना की प्रक्रिया रोकी गई और निर्वाचन आयोग को इसकी जानकारी तक नहीं दी गई।

पार्टी ने पत्र में आरोप लगाया कि बनर्जी के पक्ष में पड़े वैध मतों को रद्द कर दिया गया जबकि भाजपा के पक्ष में डाले गए अवैध मतों की गणना की गई।

टीएमसी ने दोबारा मतगणना करवाने से इनकार के निर्वाचन अधिकारी के निर्णय को ''कानूनी रूप से गलत और पक्षपाती'' बताया।

एक अधिकारी ने कहा, ''हम मामले को देख रहे हैं। जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।''

इस बीच, शुभेंदू अधिकारी ने ट्वीट कर नंदीग्राम के लोगों का आभार प्रकट किया।

अधिकारी ने लिखा, ''प्यार, विश्वास, आशीर्वाद और समर्थन प्रदान करने तथा मुझे अपना प्रतिनिधि चुनने के लिये नंदीग्राम की जनता का आभार। मैं उनकी सेवा करने और उनके कल्याण के लिये काम करते रहने का वादा करता हूं। मैं आपका आभारी हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग