लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने बंगाल में ‘खेला होबे दिवस’ मनाया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 13:48 IST

Open in App

कोलकाता, 16 अगस्त तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को पूरे पश्चिम बंगाल में 'खेला होबे दिवस' मनाया और पार्टी नेताओं ने इस अवसर पर राज्य भर में फुटबॉल मैच आयोजित कराए।

इन आयोजनों का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना और उन16 लोगों को सम्मान देना था जिनकी 1980 में इसी दिन कोलकाता में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में मौत हो गई थी। टीएमसी प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि 16 अगस्त को 'खेला होबे दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

इस साल अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनाव में ‘खेला होबे’ नारे का इस्तेमाल हुआ था। चुनाव में टीएमसी ने भाजपा को करारी शिकस्त दी थी।

टीएमसी राष्ट्रीय स्तर पर अपने पैर जमाने की कोशिश में लगी है, उसने देश के अन्य हिस्सों में यह दिवस मनाने के लिए बड़ी योजनाएं बनाई हैं, जिनमें त्रिपुरा भी शामिल है जहां 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा, “राज्य भर में 'खेला होबे दिवस' मनाया जा रहा है। देश के अन्य हिस्सों में भी, हमारी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। हालांकि, कुछ भाजपा शासित राज्यों में हमें अनुमति नहीं दी गई। हम अब भी अधिकारियों के साथ मामले को आगे बढ़ा रहे हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार ने विभिन्न स्टेडियमों में कार्यक्रम आयोजित किए और विभिन्न क्लबों को फुटबॉल दिए। इस बीच भाजपा ने ‘खेला होबे दिवस’ का विरोध करते हुए दावा किया कि मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त को ‘सीधी कार्रवाई’ शुरू की थी और ‘ग्रेट कलकत्ता कीलिंग’ का आरंभ हुआ था। पार्टी ने यह दिन ‘पश्चिमबोंगो बचाओ दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?