लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के तेलियापुरा में टीएमसी उम्मीदवारों पर हमला, निषेधाज्ञा लागू

By भाषा | Updated: November 28, 2021 22:29 IST

Open in App

अगरतला, 28 नवंबर त्रिपुरा में रविवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तेलियामुरा में पुलिस के एक वाहन पर हमला किया गया जिसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार और मतदान एजेंट घर लौट रहे थे। इसके बाद प्राधिकारियों ने धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया यह घटना ओमपी चौमुहानी पर हुई जब टीएमसी उम्मीदवार और मतदान एजेंट पुलिस सुरक्षा में घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को ‘‘मामूली’’ चोटें आयी।

टीएमसी ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे भाजपा समर्थकों का हाथ है। हालांकि राज्य की सत्ताधारी भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अज्ञात हमलावरों ने पुलिस वाहन की खिड़की के शीशे तोड़ दिए, जिसमें लोग यात्रा कर रहे थे। वे मामूली रूप से घायल हुए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हमें लाठीचार्ज करना पड़ा।’’उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के कारण छह हमलावर भी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तेलियामुरा नगर परिषद क्षेत्र में अनिश्चितकाल के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी।

निकाय चुनाव में भाजपा ने राज्य के 14 नगर निकायों पर नियंत्रण हासिल कर लिया, जहां अब उसके पास 334 सीटों में से 329 सीटें हैं। भाजपा ने तेलियामुरा नगर परिषद की सभी 15 सीटों पर जीत हासिल की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह