लाइव न्यूज़ :

टीएमसी उम्मीदवार जवाहर सरकार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:13 IST

Open in App

कोलकाता, दो अगस्त राज्यसभा उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार जवाहर सरकार को सोमवार को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। राज्य विधानसभा के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सोमवार दोपहर उम्मीदवारी वापस लेने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) की ओर से कोई अन्य नामांकन नहीं होने के बाद जवाहर सरकार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया और राज्य विधानसभा में प्रमाण पत्र सौंपा गया।

भाजपा ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह संसद के ऊपरी सदन के उपचुनाव के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी, जिससे प्रसार भारती के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जवाहर सरकार के लिए राज्य से निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया।

इस साल की शुरुआत में टीएमसी के पूर्व नेता दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा की सीट खाली कर दी थी, जिसके कारण उपचुनाव की जरूरत हुई। टीएमसी ने पिछले महीने राज्यसभा उपचुनाव के लिए सरकार के नाम की घोषणा की थी। त्रिवेदी द्वारा रिक्त सीट पर सरकार के चुने जाने के साथ, राज्यसभा में टीएमसी के सदस्यों की संख्या 11 पर बनी हुई है और वह तीसरा सबसे बड़ा दल है। राज्यसभा में भाजपा के 94 और कांग्रेस के 34 सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो