लाइव न्यूज़ :

बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार ने भाजपा नेता को कथित तौर पर धमकी दी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 16:54 IST

Open in App

कोलकाता, 27 मार्च पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुजय बंदयोपाध्याय ने शनिवार को एक विवाद के दौरान स्थानीय भाजपा नेता दीपक बाउरी को कथित रूप से गोली मारने की धमकी दी।

हालांकि, टीएमसी उम्मीदवार ने इस आरोप का खंडन किया है।

बाउरी ने मीडियाकर्मियों के समक्ष दावा किया कि भाजपा नेता ने जब इलाके के एक मतदान केंद्र पर जाम लगाने की तृणमूल कांग्रेस की कथित कोशिशों का विरोध किया, तब बंदयोपाध्याय ने गोली मारने की धमकी दी।

इस कथित विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद बंदयोपाध्याय ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि उन्होंने धमकी दी है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “इसके उलट, भाजपा के एससी-एसटी मोर्चा के स्थानीय नेता हमारी पार्टी के समर्थकों को पीटने और उन्हें अपंग करने की धमकी दे रहे थे।"

भाजपा के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने आरोपों की फुटेज के साथ टीएमसी उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि वे इस विषय की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह