लाइव न्यूज़ :

टीएमसी ने फालेयरो को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया

By भाषा | Updated: October 22, 2021 14:20 IST

Open in App

पणजी, 22 अक्टूबर गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेयरो के तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल होने के कुछ ही समय बाद पार्टी ने उन्हें अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुकव्रार को जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) की अध्यक्ष ममता बनर्जी को लुईजिन्हो फालेयरो को तुरंत प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चार दशक के राजनीतिक करियर में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेयरो ने लोगों के विकास के लिए उत्साहपूर्वक काम किया। हमें पूरा भरोसा है कि उनके सक्षम मार्गदर्शन में एआईटीसी ऊंचाइयों को छूएगी और प्रत्येक भारतीय नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ती रहेगी।’’

फलेरो ने हाल में कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और 29 सितंबर को टीएमसी में शामिल होने से पहले गोवा विधानसभा के सदस्य के तौर पर भी इस्तीफा दे दिया था।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी ने गोवा में चुनावी राजनीति में उतरने की घोषणा की है। गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर