लाइव न्यूज़ :

टीएमसी और आई-पीएसी की टीम एक है, दरार की खबरों में सच्चाई नहीं : पार्टी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:36 IST

Open in App

कोलकाता, 23 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस (टीमएसी) और राजनीतिक सलाह देने वाले संगठन आई-पीएसी के बीच मतभेद की बढ़ती खबरों के बीच पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व में दोनों के बीच सहयोग जारी रहेगा।

टीएमसी और प्रशांत किशोर नीत आई-पीएसी में भेद का जिक्र करते हुए वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पार्टी ने राजनीतिक परामर्श देने वाले समूह की सेवा पांच वर्षों के लिए ली थी और इसे कुछ विशेष काम करने हैं।

किशोर का नाम लिए बगैर ओ ब्रायन ने कहा कि एजेंसी या इसके किसी भी पदाधिकारी के विचार आवश्यक रूप से पार्टी के विचार नहीं हो सकते।

उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी पहला राजनीतिक दल है जिसने आई-पीएसी की सेवा पांच वर्षों के लिए ली और उन्हें कुछ विशेष काम करने हैं। आई-पीएसी की जमीनी स्तर, संचार और सोशल मीडिया पर अच्छी पकड़ है। इन सभी का आकलन ममता बनर्जी (बंगाल की मुख्यमंत्री) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्य समिति करती है।’’

पार्टी ने ट्विटर पर स्पष्ट किया कि आई-पीएसी और टीएमसी टीम की तरह काम करती है।

इसने ट्वीट किया, ‘‘टीएमसी और आई-पीएसी के बीच कामकाज को लेकर मतभेद की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र