लाइव न्यूज़ :

सिद्धू पर तिवारी का निशाना: आईएसआई और पाकिस्तानी सेना के गठजो़ड़ का एक मोहरा हैं इमरान

By भाषा | Updated: November 20, 2021 17:52 IST

Open in App

. नयी दिल्ली, 20 नवंबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को ‘बड़ा भाई’ कहने के लिए अपनी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान भारत के लिए आईएसआई एवं पाकिस्तानी सेना के उस गठजोड़ का मोहरा हैं जो पंजाब में हथियार एवं मादक पदार्थ तथा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी भेजता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इमरान खान भले ही किसी के भाई हों, लेकिन भारत के लिए वह पाकिस्तानी तंत्र के भीतर के आईएसआई-सेना के उस गठजोड़ के मोहरा हैं जो पंजाब में ड्रोनन हथियार और मादक पदार्थ भेजता है तथा जम्मू-कश्मीर में एलओसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के इस पार रोजाना आतंकवादी भेजता है।’’

पंजाब के आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य ने सवाल किया, ‘‘ क्या हम पुंछ के अपने सैनिकों की शहादत इतना जल्दी भूल गए?’’

उल्लेखनीय है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिसमें एक पाकिस्तानी अधिकारी इमरान खान की ओर से उनका स्वागत करते दिखते हैं और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि खान उनके ‘‘बड़े भाई’’ जैसे हैं और वह उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां