लाइव न्यूज़ :

तिवारी ने केजरीवाल से यमुना के तटों पर छठ पूजा की अनुमति देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 22:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनसे पूर्वांचलियों को यमुना के किनारे त्योहार मनाने से नहीं रोकने का आग्रह किया।

उन्होंने केजरीवाल पर छठ पूजा को लेकर राजनीति करने का भी आरोप लगाया।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी एक आदेश कहा गया है कि यमुना के किनारों को छोड़कर शहर में ‘‘निर्धाारित स्थलों’’ पर छठ पूजा समारोह की अनुमति दी जाएगी।

तिवारी ने केजरीवाल को लिखा, ‘‘मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि पूर्वांचलियों के साथ अन्याय न करें। छठ हमारी आस्था का त्योहार है। इस पर राजनीति करना पूर्वांचलियों के साथ अन्याय है।’’

आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हालांकि, पार्टी विधायक संजीव झा ने भी उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर यमुना के तटों पर छठ उत्सव की अनुमति देने का अनुरोध किया।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने उपराज्यपाल से यमुना नदी के तटों पर छठ पूजा की अनुमति देने का अनुरोध किया है क्योंकि छठ पूजा को मानने वाले लोग अनुष्ठान करने से पहले घाटों और नदियों की सफाई करते हैं।’’

तिवारी ने अपने पत्र में केजरीवाल को बताया कि दिल्ली में पूरा पूर्वांचली समुदाय (पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग) आहत है क्योंकि समुदाय के सदस्य नदी के किनारों पर छठ मनाते हैं।

इससे पहले, डीडीएमए ने 30 सितंबर को जारी एक आदेश में कोविड-19 के मद्देनजर नदी के किनारों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ समारोह पर रोक लगा दी थी।

तिवारी ने आप सरकार पर दबाव बनाने के लिए ‘‘रथ यात्रा’’ निकालकर छठ प्रतिबंध के खिलाफ भाजपा की दिल्ली इकाई के विरोध का नेतृत्व किया था।

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद तिवारी ने कहा, ‘‘पहले आपने छठ पर प्रतिबंध लगाया और मीडिया में इसका समर्थन किया और बाद में उपराज्यपाल को छठ पूजा की अनुमति के लिए पत्र लिखा। छठ आपके लिए राजनीति का विषय हो सकता है लेकिन पूर्वांचलियों के लिए यह गहरी आस्था का विषय है।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया, ‘‘कृपया लाखों पूर्वांचलियों को यमुना के तटों पर पूजा करने से न रोकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा