तिवा स्वायत्तशासी परिषद: भाजपा ने 16 सीटें जीती, कई अन्य पर आगे

By भाषा | Updated: December 19, 2020 19:30 IST2020-12-19T19:30:19+5:302020-12-19T19:30:19+5:30

Tiwa Autonomous Council: BJP won 16 seats, ahead of many others | तिवा स्वायत्तशासी परिषद: भाजपा ने 16 सीटें जीती, कई अन्य पर आगे

तिवा स्वायत्तशासी परिषद: भाजपा ने 16 सीटें जीती, कई अन्य पर आगे

गुवाहाटी, 19 दिसम्बर सत्तारूढ़ भाजपा ने तिवा स्वायत्तशासी परिषद की 36 सीटों में से 16 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है जबकि उसकी सहयोगी असम गण परिषद एक सीट पर आगे चल रही है।

मतगणना को लेकर असम राज्य निर्वाचन आयोग (एएसईसी) की ओर से अद्यतन की गई जानकारी के अनुसार भाजपा ने जिन सीटों पर जीत दर्ज की है उनमें से अधिकतर सीटों पर उसने कांग्रेस को हराया है।

एएसईसी ने कहा कि गोभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मनिराम पातर निर्विरोध जीत गए हैं। भाजपा के उम्मीदवार कई अन्य सीटों पर आगे चल रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार नौगांव, मोरीगांव, कामरूप और होजाई जिलों में फैली परिषद के किसी भी सीट पर कांग्रेस बढ़त नहीं बनाये हुए है।

36 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 124 उम्मीदवार मैदान में थे जिसके लिए मतदान 17 दिसंबर को हुआ था। कुल 3,08,409 मतदाताओं में से 71 प्रतिशत से अधिक मतदातओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

हाल में सम्पन्न बोडोलैंड प्रांतीय परिषद के चुनाव में भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tiwa Autonomous Council: BJP won 16 seats, ahead of many others

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे