लाइव न्यूज़ :

‘तितली’, ‘मुक्ति भवन’ के अभिनेता ललित बहल की कोविड के कारण मौत

By भाषा | Updated: April 23, 2021 22:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल अनुभवी अभिनेता/निर्माता ललित बहल की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण मौत हो गयी। उनके बेटे निर्देशक कानु बहल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बहल ने ‘तितली’ और ‘मुक्ति भवन’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

71 वर्षीय अभिनेता के पिछले सप्ताह कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी और उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्होंने वहीं अंतिम सांस ली।

कानु ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘उनकी आज दोपहर मृत्यु हुई। उन्हें पहले से हृदय संबंधी समस्या थी और कोविड भी था, इस कारण उनकी तबियत बिगड़ गयी। उनके फेंफड़ों में संक्रमण था, जो बाद में बिगड़ गया, उनकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उनकी सेहत और ज्यादा बिगड़ गयी।’’

रंग मंच के प्रतिष्ठित कलाकार ललित ने दूरदर्शन की टेलीफिल्मों ‘तपिश’, ‘आतिश’, ‘सुनहरी जिल्द’ के निर्देशन-निर्माण के साथ और टीवी शो ‘अफसाने’ के अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया।

हाल के वर्षों में 2014 में उन्होंने अपने बेटे के निर्देशन में बने ड्रामा ‘तितली’, ‘मुक्ति भवन’, अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मेड इन हैवेन’ और ‘जजमेंटल है क्या’ में काम किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा