लाइव न्यूज़ :

तिरुपति उतरने वाले विमान को बेंगलुरु ले जाकर उतारा गया

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:53 IST

Open in App

अमरावती, 14 दिसंबर आंध्र प्रदेश के तिरुपति में मंगलवार सुबह उतरने वाले एक निजी कंपनी के विमान में कथित तौर पर तकनीकी खामी पैदा हो गई, जिसके बाद विमान का रुख मोड़कर उसे अंतत: बेंगलुरु में उतारा गया। इस दौरान यात्रियों को दुखद अनुभवों का सामना करना पड़ा। इस विमान में कुछ विधायक भी सवार थे।

आरोप है कि एयरलाइन ने विमान से उतरने देने के लिये प्रत्येक यात्री से 5-5 हजार रुपये मांगे, लेकिन यात्रियों के कड़े प्रतिरोध के बाद एयरलाइन को पीछे हटना पड़ा। इस विमान में आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ दल वाईएसआर कांग्रेस के विधायक तथा अभिनेता आर. के. रोजा भी सवार थे।

रोजा ने यात्रियों की स्थिति को याद किया और पूरे प्रकरण को संभालने के तरीके को लेकर कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

दरअसल, मंगलवार सुबह नौ बजे आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम से एक विमान ने तिरुपति के लिये उड़ान भरी। इस विमान को करीब साढ़े दस बजे तिरुपति में उतरना था। हालांकि कथित तकनीकी खामी के चलते यह तिरुपति में नहीं उतर सका और कुछ देर तक हवा में ही मंडराता रहा।

विमान को अंतत: बेंगलुरु ले जाकर उतार दिया गया। लेकिन एयरलाइन के कर्मचारियों ने कथित रूप से यात्रियों से कर्नाटक की राजधानी का चक्कर लगाने के लिये 5-5 हजार रुपये का भुगतान को कहा।

रोजा ने मीडिया को भेजे संक्षिप्त वीडियो संदेश में कहा, ''हम विमान में फंस गए क्योंकि इसके दरवाजे नहीं खुल रहे थे। उन्होंने (चालक दल) कहा कि वे निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।''

तेजतर्रार विधायक रोजा ने आरोप लगाया, ''हमें दो घंटे तक विमान से नहीं उतरने दिया गया, जिसके चलते हमें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा।''

चालक दल ने शुरू में कहा था कि खराब मौसम के कारण उड़ान को बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया था, लेकिन बाद में दावा किया कि तकनीकी समस्या थी।

विधायक ने कहा कि उन्होंने हमें बड़ी मुश्किल में डाल दिया।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता तथा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष वाई. रामकृष्णुडु और वाईएसआर कांग्रेस के विधायक जोगेश्वर राव विमान में सवार 70 यात्रियों में शामिल थे।

अतिरिक्त शुल्क देने से इनकार के बाद यात्रियों को अंतत: बेंगलुरु में उतार दिया गया। एयरलाइन कंपनी की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह