लाइव न्यूज़ :

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रशासन का बड़ा फैसला, 6 दिनों तक भक्त नहीं कर पाएंगे दर्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 15, 2018 15:09 IST

देश का सबसे प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर 6 दिनों तक बंद होने वाला है। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जुलाई: देश का सबसे प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर 6 दिनों तक बंद होने वाला है। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। पूरे साल भक्तों से भरा यह मंदिर 6 दिनों तक के लिए बंद रहेगा। इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब तिरुपति मंदिर में भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे। यह मंदिर 9 अगस्त शाम 6 बजे से बंद हो जाएगा और 17 अगस्त सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। मंदिर के प्रशासन द्वारा रविवार ली गई एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। दरअसल, तिरुपति मंदिर में महासंप्रोक्षम अनुष्ठान होने वाला है। 

पहली बार भक्तों के लिए बंद होगा मंदिर 

तिरुपति मंदिर में महासंप्रोक्षम अनुष्ठान के दौरान भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यह अनुष्ठान हर 12 साल के बाद होता है। इससे पहले जब भी इस अनुष्ठान का आयोजन हुआ है लेकिन भक्तों का आवगमन बंद नहीं होता है। लेकिन इस बार मंदिर प्रशासन ने भक्तों पर रोक लगा दी है। खबरों के मुताबिक इस अनुष्ठान के दौरान मंदिर का द्वार महज पुजारियों की ही अनुमति होगी। इसके अलावा मंदिर में सफाई, शुद्धिकरण और मरम्मत करने वाले भी मंदिर में शामिल हो सकते है। 

जगन्नाथ रथ यात्रा में पहुंचे उड़ीसा सीएम नवीन पटनायक, देशभर में धूम-धाम से निकल रही है रथ यात्रा

मंदिर के प्रशासन ने कहा कि इस मंदिर में भक्तों की तादाद पिछले कुछ सालों के मुकाबले बढ़ी है। पहले कम भक्त मंदिर में आते थे वहीं, अब लगभग लाख श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश करते हैं। वहीं, मंदिर प्रशासन ने दूसरी वजह स्वतंत्रता दिवस और शनिवार और रविवार होने की वजह बताई है। प्रशासन का मानना है कि मंदिर में प्रतिबंधित दर्शन की व्यवस्था लागू करना असंभव जैसा काम होगा।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवसपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया