लाइव न्यूज़ :

तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम जम्मू-कश्मीर में मंदिर बनाएगा

By भाषा | Updated: April 1, 2021 16:58 IST

Open in App

जम्मू, एक अप्रैल जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने केंद्र शासित प्रदेश में एक मंदिर और इससे जुड़े भवनों के निर्माण के लिए तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम (टीटीडी) को 40 वर्षों के लिए करीब 25 हेक्टेयर भूमि लीज के आधार पर आवंटित करने के एक प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।

प्रस्ताव को प्रशासनिक परिषद् ने मंजूरी दी जिसकी बैठक उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि करीब 25 हेक्टेयर की भूमि पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक परिसर, एक ‘वेदपाठशाला’, एक आध्यात्मिक/ योग केंद्र, एक कार्यालय, आवासीय परिसर और पार्किंग क्षेत्र होगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में इसमें चिकित्सा एवं शिक्षा केंद्र भी बनाए जाएंगे।

तमिलनाडु सरकार ने टीटीडी कानून, 1932 के तहत एक बोर्ड टीटीडी का गठन किया है, जो धर्मार्थ संगठन है और यह आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में गतिविधियों को अंजाम देता है।

प्रवक्ता के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में टीटीडी के आने से पर्यटन की क्षमता और खासकर जम्मू में श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन बढ़ेगा, जिसे मंदिरों के शहर के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा