लाइव न्यूज़ :

देवस्थानम बोर्ड भंग करने पर अड़े तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री, यमुनोत्री में पूजा पाठ का बहिष्कार किया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:18 IST

Open in App

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), एक नवंबर चारधाम देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के व्यापारिक प्रतिष्ठान सोमवार को पूरी तरह बंद रहे ज​बकि तीर्थ पुरोहितों ने श्रद्धालुओं का पूजा पाठ भी नहीं कराया।

पुरोहितों ने सरकार को चेतावनी दी और कहा कि यदि बोर्ड भंग नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जायेगा।

देश भर से गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालु गंगा और यमुना नदी तटों पर विधिवत पूजा-पाठ नहीं करवा पाने से परेशान नजर आए।

तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री मंदिर से बस अड्डे तक जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

इस मौके पर गंगोत्री मंदिर समिति के सह सचिव राजेश सेमवाल ने कहा कि 11 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में उन्होंने 30 अक्टूबर तक देवस्थानम बोर्ड भंग किए जाने का निर्णय लेने की बात कही थी लेकिन इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि इस पर नाराजगी व्यक्त करने के लिए तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया है।

तीर्थ पुरोहितों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही देवस्थानम बोर्ड समाप्त नहीं किया तो उग्र आंदोलन के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

मांग के समर्थन में यमुनोत्री धाम में भी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर: लाइफस्टाइल में बदलाव और देर से शादी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

स्वास्थ्यआम आदमी को कंगाल बनाता बीमारियों का महंगा इलाज 

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: 18 दिसंबर की सुबह चेक करें ईंधन के ताजा दाम, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर

स्वास्थ्यजहरीली हवा से आफत में लोग?, प्रदूषण से मिलकर लड़ेंगे सभी राजनीतिक दल?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है