लाइव न्यूज़ :

तीरथ रावत अपने बयान के लिए माफी मांगें या फिर उनका इस्तीफा लिया जाए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च कांग्रेस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कथित विवादित बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व उनसे इस्तीफा ले।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने हालिया बयान में कथित तौर पर कहा है कि महिलाओं को “फटी हुई जींस” पहने देखकर उन्हें हैरानी होती है तथा उनके मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा।

पार्टी की नेता अलका लांबा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये पहली बार नहीं है कि भाजपा के किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है। यह सोचा-समझा बयान है, जो संघ, भाजपा और संवैधानिक पदों पर बैठे उनके नेताओं की सोच को दर्शाता है।’’

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अतीत में इसी तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं।

अलका ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री भी तीरथ रावत के बयान पर चुप हैं। यह दुखद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माफी मांगें, नहीं तो उन्हें पद से तुरंत इस्तीफा देने के लिए कहा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे