लाइव न्यूज़ :

‘तिनका तिनका फाउंडेशन’ ने जेलों में शोध के लिए विशेष प्रकोष्ठ बनाया

By भाषा | Updated: April 27, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल जेलों में सुधारों के लिए काम करने वाला एक संगठन जेल संबंधी विषयों पर शोध करेगा। फिलहाल यह शोध कोरोना वायरस महामारी के दौरान बंदियों की संचार की जररूतों और उसके असर पर केंद्रित रहेगा।

‘तिनका तिनका फाउंडेशन’ ने जेल संबंधी विषयों पर शोध के लिए एक विशिष्ट ‘रिसर्च सेल’ की स्थापना की मंगलवार को घोषणा की ।

फाउंडेशन ने एक बयान में कहा, “‘तिनका प्रिजन रिसर्च सेल’ का मकसद बंदियों, जेल स्टाफ और शोधार्थियों को जेल से जुड़े शोध के लिए प्रोत्साहित करना, जेलों में संवाद की जरूरतों को पूरा करने में मदद करना, जेलों की उत्कृष्ट पद्धतियों को चिह्नित करना, जेल के साहित्य को सहेजना, जेल से जुड़े शोध कार्यों को प्रकाशित करवाना और जेल के पुस्तकालय को समृद्ध करना है।”

बयान में फाउंडेशन की संस्थापक डॉ वर्तिका नंदा ने कहा कि पहले शोध के लिए हरियाणा की पानीपत जिला जेल से दो पुरुष बंदी और जिला जेल करनाल से दो महिला कैदियों का चयन किया गया है। चारों बंदी रेडियो ज़ॉकी का प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं और अभी जेल रेडियो से जुड़े हुए हैं।

बयान के मुताबिक, “वेबिनार के जरिए हुए एक विशेष कार्यक्रम में आज तिनका प्रिजन रिसर्च सेल का उद्घाटन करते हुए हरियाणा के जेल महानिदेशक के. सेल्वराज ने कहा कि विदेशों में जेलों पर शोध की कुछ परंपरा रही है, भारत में जेलों में इस तरह का प्रयास प्रशासनिक गुणवत्ता और बंदियों के कल्याणार्थ महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू