लाइव न्यूज़ :

मानव सेवा के लिए एकजुट होने का समय: गहलोत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 22:33 IST

Open in App

जयपुर, 11 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि वे अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं से ऊपर उठकर कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ संघर्ष में एकजुट हों।

उन्होंने कहा कि मानव सेवा सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं का धर्म है और आज इसे निभाने का समय है, इसलिए समाज के सभी वर्ग इस संकटकाल में यथासंभव मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राजनेताओं का भी यह दायित्व है कि महामारी के दौर में एक-दूसरे का संबल बने और इस जंग को जीतने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

गहलोत मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के विषय पर सर्वदलीय संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रदेश और देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत अधिक घातक रूप लेकर आई है और इसका प्रसार सरकारों की तैयारियों से कई गुना तेज गति से बढ़ रहा है। इस संक्रमण को रोकना ही सर्वाधिक जरूरी काम है, जिसमें राजनीतिक कार्यकताओं और नेताओं की बड़ी भूमिका हो सकती है।’’

मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संकट से जूझने सहित जनहित में राजनेताओं तथा आमजन द्वारा की गई शिकायत और सुझावों को राज्य सरकार गंभीरता से लेती है।

उन्होंने कहा , ‘‘ हम ऐसी शिकायतों को आलोचना के रूप में नहीं लेते, क्योंकि हमारा मानना है कि सरकार के प्रयासों में रही कमी पर ध्यान आकर्षित करने से किसी बीमार को आवश्यक सुविधा मिल सकेगी तथा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ ही होगा।’’

उन्होंने अग्रिम मोर्चा के कर्मियों, सरकार और अधिकारियों द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करने पर राजनेताओं का आभार भी व्यक्त किया।

गहलोत ने प्रदेश में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति का कोटा बढ़ाने के लिए केन्द्र सरकार से की जा रही मांग पर सभी राजनैतिक दलों से समर्थन मांगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सहित सभी पार्टियों के नेता केन्द्र सरकार से अपील करें कि राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की बड़ी संख्या के दृष्टिगत चिकित्सकीय आक्सीजन, अन्य संसाधनों तथा उपकरणों की अधिकाधिक पूर्ति की जाए।

उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां प्रदेश में सम्पूर्ण टीकाकरण के लिए टीके की आपूर्ति बढ़ाने की मांग को भी पुरजोर ढ़ंग से केन्द्र के समक्ष रखें।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (भाजपा) गुलाब चन्द कटारिया ने कहा कि सभी राजनीतिक दल राज्य सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे

वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षा राज्यमंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधि एवं चिकित्सा राज्यमंत्री डा. सुभाष गर्ग, भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक रामप्रसाद, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक बलवान पूनिया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक पुखराज गर्ग, निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ एवं संयम लोढा आदि ने भी अपने सुझाव एवं विचार साझा किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग