लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने का समय 94 दिनों से कम होकर 45 दिन रह गया है : महाजन

By भाषा | Updated: April 19, 2021 16:13 IST

Open in App

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के दोगुना होने की दर एक सप्ताह में 94 दिनों घटकर 45 दिन रह गयी है। इस दौरान सक्रिय मामले और मृत्यु दर तेजी से बढी है।

राज्य में रविवार को संक्रमण के 67,135 उपचाराधिन मामले थे।

राज्य में चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सरकार ने संक्रमण की चेन को तोड़ने और वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लॉकडाउन लगया है।

राज्य में 11 अप्रैल को सक्रिय मामलों के दोगुना होने में जहां 94 दिनों का समय लगता था वह 18 अप्रैल को घटकर 45 दिन रह गया।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि मौजूदा दर के मुताबिक राज्य में संक्रमण के मामले अब 45 दिनों में दोगुने हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में साप्ताहिक सक्रंमण दर और मृत्यु दर तेजी से बढ़े हैं।

रविवार को मुख्यमंत्री की कोरोना समीक्षा बैठक में राज्य में सक्रमण में वृद्धि दर और मौत पर प्रस्तुतिकरण के दौरान बताया कि पिछले महीने राज्य में 31 मौतें हुई थी लेकिन अप्रैल माह में 17 दिनों में 291 लोगों मौत हो चुकी है। यह लगभग 10 गुणा ज्यादा है। चार सप्ताह पहले साप्ताहिक संक्रमण की दर 2.27 प्रतिशत थी जो अब बढकर 12.91 प्रतिशत हो गई है।

समीक्षा बैठक के बाद राज्य में लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों की घोषणा की गईं। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले कोरोना वायरस की दूसरी लहर अधिक घातक और खतरनाक है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 17 अप्रैल को मृत्यु दर 3 प्रतिशत थी जो इस वर्ष 17 अप्रैल को 37 प्रतिशत हो गईं। इसी तरह पिछले वर्ष जयपुर में 17 अप्रैल को संक्रमण के 8 मामले आये थे लेकिन इस वर्ष उसी दिन राजधानी में 1,484 नए मामले सामने आये हैं।

उन्होंने बताया कि जैसलमेर में साप्ताहिक संक्रमण की दर 4 प्रतिशत है। जेसलमेर राजस्थान का भौगोलिक रूप से सबसे बड़ा जिला है और यहां लोग दूर दराज में रहते हैं।

राजस्थान में रविवार को रिकार्ड संक्रमण के 10,262 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में इस घातक संक्रमण में 42 लोगों की मौत हुई, जो एक दिन में मरने वालों की सर्वाधिक संख्या है।

इसी के साथ राज्य में अब तक संक्रमित की संख्या बढकर 4,14,617 हो गई और राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 3151 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है